नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने अशोक कुमार लाहिड़ी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: भारत सरकार ने नीति आयोग के पुनर्गठन के बाद वरिष्ठ अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  प्रधानमंत्री मोदी ने अशोक कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके अनुभव को देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अर्थशास्त्र और सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में लाहिड़ी का समृद्ध अनुभव भारत के सुधारों की यात्रा को मजबूती देगा और देश को “विकसित भारत” बनाने के लक्ष्य की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। पीएम ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नीति निर्माण और अधिक प्रभावी एवं गतिशील होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि नीति आयोग भारत की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है, जो सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, सुधारों को आगे बढ़ाने और “ईज ऑफ लिविंग” को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह संस्था नवाचार और दीर्घकालिक रणनीतिक सोच के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करती है।

सरकार द्वारा नीति आयोग के पुनर्गठन के तहत अन्य पूर्णकालिक सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें राजीव गौबा, के. वी. राजू, गोबर्धन दास, अभय करंदीकर और एम. श्रीनिवास शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और प्रभावशाली कार्यकाल की कामना की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.