25 अप्रैल को ख़राजे अकीदत के साथ मनाया जाएगा हज़रत सैय्यद शाह मखदूम नूरुद्दीन रहमतुल्ला अलैय का उर्स 

लखीसराय(सरफराज आलम) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लखीसराय शहर के बड़ी दरगाह में हज़रत सैय्यद शाह मखदूम नूरुद्दीन रहमतुल्ला अलैय का उर्स मुबारक पूरे खराजे अकीदत के साथ मनाया जाएगा,जिसकी पूरी तैयारी अंतिम चरण में है। उक्त कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए उर्स प्रबंधन कमिटी के सदस्य मो० सुल्तान उर्फ़ मुन्ना ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लखीसराय शहर के बड़ी दरगाह के प्रागंण में हज़रत सैय्यद शाह मखदूम नूरुद्दीन रहमतुल्ला अलैय का उर्स मुबारक सिरते औलिया कांफ्रेंस के रूप में पूरे ख़राजे अकीदत के साथ मनाया जाएगा।उर्स मुबारक में जाने माने मुस्लिम धर्म गुरु पीरे तरीकत हज़रत मुफ्ती डॉक्टर मोहम्मद हसन रजा नूरी, गुलाम रसूल कादरी,हजरत मोहम्मद नौशाद अहमद अशरफी,हज़रत मोहम्मद हदीस अनवर जैसे शख्सियत शिरकत करेंगे और नातीया कलाम के साथ आम आवाम से खिताब करेंगे।प्रबंधन कमिटी के सदस्य मोहम्मद सुल्तान उर्फ मुन्ना ने बताया कि उर्स मुबारक की भव्य तैयारी की जा रही है।तैयारी पूरे अंतिम चरण में है।उन्होंने बताया कि उर्स में शामिल होने वाले बड़ी संख्या में अकीदतमंदो के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई है।उन्होंने लखीसराय प्रशासन से उर्स के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.