डॉ. विनोद स्वामी हरियाणा ग्रेपलिंग कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

ऐलनाबाद,सिरसा, 18अप्रैल(एम पी भार्गव): भारतीय कुश्ती संघ द्वारा डॉ. विनोद स्वामी को ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. स्वामी को यह सम्मान मिलने से जिला सिरसा का देशभर में गौरव और भी अधिक बढा है। उनकी इस नियुक्ति से प्रदेश में ग्रेपलिंग खेल को और मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति के बाद डॉ. विनोद स्वामी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए हरियाणा में ग्रैपलिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। डॉ. स्वामी ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम, हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल, ग्रेपलिंग कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन दिनेश कपूर तथा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रैपलिंग खेल को बढ़ावा देने, युवाओं को इस खेल से जोड़ने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी खेल प्रेमियों और सहयोगियों से सहयोग व आशीर्वाद की अपेक्षा भी जताई। गौरतलब है कि डा. विनोद स्वामी को पहले राजस्थान ग्रेपलिंग कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और वे वर्तमान में ओबीसी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.