रामपुर। शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य से रामपुर में जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 5 मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके अभिभावकों ने प्रशासन का आभार जताया।
बताया गया कि यह वितरण कार्यक्रम उन बच्चों के लिए राहत और प्रेरणा बनकर आया है, जिन्होंने महामारी के कठिन समय में भी पढ़ाई नहीं छोड़ी और बेहतर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और शासन-प्रशासन बच्चों की पढ़ाई एवं सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अब आवेदन प्रक्रिया 100 प्रतिशत ऑनलाइन हो चुकी है और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र बच्चों के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे लैपटॉप का उपयोग पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल ज्ञान बढ़ाने में करें, ताकि वे आगे चलकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
