पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में विभाग की बिना परमिशन के काटे जा रहे हरे भरे पेड़ पौधे

एक पेड़ की लकड़ी भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा लकड़ी की टाल पर भेजी जा चुकी है क्योंकि उस पेड़ की लकड़ी का कोई हिस्सा वहां मौके पर मौजूद नहीं था बाकी अन्य दो पेड़ जो काटे गए थे उनकी लकडी वहां मौजूद थी

  • रिपोर्ट- हरीशचंद्र

कासगंज जनपद के ग्राम पंचायत मौजमपुर हुसैनपुर के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मैं हरे भरे पेड़ पौधों के काटने का मामला सामने आया है ग्राम हुसैनपुर में एक पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय है यहां पर विद्यालय प्रांगण में बाउंड्री वालों के सहारे हरे भरे पेड़ पौधे लगे हुए हैं उनमें से एक विद्यालय प्रांगण के बाउंड्रीवाल के किनारे शीशम का काफी मोटा तना वाला पेड़ भी था जिसे विद्यालय प्रबंधन द्वारा कटवा दिया गया है और बाउंड्रीवाल के अंदर भी दो अवयस्क पौधे उनके द्वारा कटवा दिए गए हैं पेड़ पौधों का कटा हुआ मालवा देखने से प्रतीत होता है कि वह बिल्कुल हरे भरे हैं उनकी टहनियां बिल्कुल हरी भरी थी जो छायादार थे इसको क्यों कटवाया गया और किसकी परमिशन के द्वारा कटवाया गया इसके बारे में भी विद्यालय प्रबंधन कुछ भी बताने में असमर्थ रहा दैनिक भास्कर की टीम के पूछने पर विद्यालय के हेड मास्टर सर उन्होंने बिना किसी परमिशन के कटवा दिए इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने यह सूचना पत्रकारों को दी को लगी पत्रकारों ने मौके पर पहुंचकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को कॉल कर मौके पर बुलाया और घटना से अवगत कराया जब सर से पूछा गया कि आपने यह पेड़ क्यों काटे तो उनका कहना यह था कि यह पेड़ गलत जगह पर लगे थे जबकि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने आकर यह वेरीफाई भी किया कि पेड़ किसी भी तरह से ना तो ग्राउंड के बीच में थे और ना ही कहीं पर भी किसी गलत जगह लगे थे बाउंड्री से उचित दूरी थी शौचालय से भी उचित दूरी थी उसके बाद भी पेड़ों को काटा गया यह गंभीर मामला है और आगे देखना होगा कि फॉरेस्ट डिपार्मेंट इस पर क्या कार्रवाई करता है इस संबंध में दैनिक भास्कर टीम ने बात की तो उन्होंने बताया घटना के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं आपके माध्यम से हमें जानकारी प्राप्त हुई है और हम यथा स्थिति जानकर उचित कार्रवाई करेंगे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.