रामपुर: सिविल लाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध होटल-रेस्टोरेंट पर रेड, 11 लोग गिरफ्तार

रामपुर में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित होटल और रेस्टोरेंट्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। सिविल इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के कई होटलों और रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की।

एसपी सोमेंद्र मीणा के सख्त निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जनपद में किसी भी तरह के अवैध कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

छापेमारी के दौरान अवैध रूप से चल रहे ‘ऑल इज़ वेल’ रेस्टोरेंट, ‘फूड हाउस’ रेस्टोरेंट और ‘होटल साई’ पर पुलिस ने रेड डाली। कार्रवाई के दौरान होटल स्वामी हरपाल सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा मिठाई व्यापारी राजू सैनी (निवासी बाबा दीप सिंह नगर) और जगमोहन सैनी (निवासी कपड़ा मिल पुरानी कॉलोनी, सिविल लाइंस) को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बिना एनओसी के संचालित हो रहे होटल और रेस्टोरेंट्स के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 170, 135 और 126 के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सिविल लाइंस पुलिस कई अवैध होटल और रेस्टोरेंट्स को बंद और सील कर चुकी है। इस ताजा कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.