मिर्जापुर: अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी संग पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ पीएसी बाउंड्री के पीछे पहाड़ी इलाके में हुई।

जानकारी के अनुसार, जब पुलिस टीम ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राजेन्द्र सोनकर के दाहिने पैर में गोली लग गई।

कटरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपी को घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.