भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा : पांडिया

ऐलनाबाद, 11 अप्रैल (एम पी भार्गव): आगामी 19 अप्रैल दिन रविवार को देश प्रदेश में भृगु वंशी भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जा रहा है भारतीय ब्राह्मण महासभा हरियाणा के उपाध्यक्ष एवं ऐलनाबाद वार्ड नंबर 7 के पार्षद सत्यनारायण पांडिया ने कहा कि सभी सम्मानित भगवान परशुराम जी के सेवकों से विनम्र निवेदन है कि भगवान परशुराम हम सबके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण गौरवशाली एवं प्रेरणादायक महापर्व है इस पावन अवसर पर पूरे देश में श्रद्धा आस्था और उल्लास के साथ शोभायात्राएं,भंडारे,पूजा पाठ, हवन यज्ञ एवं अनेक धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

सत्यनारायण पांडिया ने कहा कि आज यह पर्व केवल किसी एक समाज तक सीमित न रहकर राष्ट्र के महापर्व के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है,भगवान परशुराम जी का जीवन हमें धर्म, साहस, सत्य,ज्ञान और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.पांडिया ने कहा कि भारत सरकार से विनम्र निवेदन है कि भगवान परशुराम जीक़े जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि श्रद्धालु इस महापर्व को और अधिक उत्साह श्रद्धा और भव्यता के साथ मना सके इसकी मेहता का व्यापक सत्र पर प्रचार -प्रसार हो सके।

पांडिया ने कहा कि हम सब 36 बिरादरी को साथ लेकर पूरे अप्रैल महीने में गांव-गांव शहर शहर इस पावन पर्व को बड़ी धूमधाम से एकता,श्रद्धा और गर्व के साथ मनाएं व साथ ही साथ प्रसाद के रूप में अच्छे-अच्छे पकवान बनाएं तथा सभी 36 बिरादरी के लोग एक साथ मिल बैठकर प्रसाद को ग्रहण करें. देश प्रदेश में इसकी शोभा बढ़ाई जा सके सत्यनारायण पांडिया पार्षद वार्ड नं 7 ऐलनाबाद ने लोगों से आग्रह किया है कि वह परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोउल्लाह से मनाये।

जय हो भगवान परशुराम जी की

Leave A Reply

Your email address will not be published.