गांजा-स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, लखीसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जक्कनपुरा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर वार्ड संख्या 18 स्थित एक गौशाला परिसर में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 32 पुड़िया गांजा (225 ग्राम) और 4 पैकेट स्मैक (216 ग्राम) जब्त किया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशीले पदार्थों को भूसा रखने वाले कमरे में छिपाकर रखता था, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। साथ ही, नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.