सोनभद्र: ‘पापा मम्मी हमें पढ़ाओ’ के नारों से गूंजा इलाका, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

  • रिपोर्ट: रघुराज सिंह

बीजपुर(सोनभद्र)। बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र और खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर के मार्गदर्शन में कंपोजिट विद्यालय बीजपुर द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक नेहा श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चों ने “आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे”, “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” और “पापा मम्मी हमको पढ़ाओ, स्कूल में चलो नाम लिखाओ” जैसे नारों के साथ पूरे क्षेत्र में शिक्षा का संदेश दिया। रैली बीजपुर पुनर्वास होते हुए बाजार तक पहुंची, जहां लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर ने अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कर नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुधा देवी ने कहा कि सरकारी विद्यालय अब बेहतर संसाधनों से सुसज्जित हैं और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस दौरान शिक्षकों ने टोला क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली में शिक्षक संकुल देवनारायण गुप्ता, शीलम, किरन, विमिलेश यादव सहित ग्रामीणों की भी भागीदारी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.