सोनभद्र : जन सेवा केंद्र में खेला बड़ा खेल, अंगूठा लगवाकर पैसे गायब करने का आरोप

  • अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित सहज जन सेवा केंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगने से मामला गरमा गया है। चकबदरी सानी गांव निवासी राम रतन पुत्र रंग नारायण ने आरोप लगाया है कि केंद्र संचालक द्वारा फर्जी तरीके से उनके खाते से 8000 रुपये निकालकर अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। पीड़ित के अनुसार 1 अप्रैल को वह पैसे निकालने केंद्र पहुंचे थे, जहां एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले और फिर आधार के माध्यम से 8000 रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन संचालक ने अंगूठा लगवाने के बाद लिमिट खत्म होने की बात कहकर पैसे नहीं दिए।
राम रतन ने बताया कि करीब 10 दिन बाद जब वह दोबारा पैसे निकालने पहुंचे तो खाते में रकम नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बभनी स्थित स्टेट बैंक शाखा से स्टेटमेंट निकलवाया, जिसमें 8000 रुपये केंद्र संचालक की पत्नी के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई। आरोप है कि जब पीड़ित ने संचालक राकेश से इस बारे में पूछा तो उसने इनकार कर दिया। मामले में पीड़ित ने बभनी थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.