बी एड कॉलेज के पास हुई लूट कांड मामले का एसपी ने किया खुलासा,दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

,लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद, एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण में एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि लखीसराय थाना अंतर्गत B.Ed कॉलेज के पास हुई लूट के मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि 22 फरवरी की रात्रि 10:30 बजे नया टोला हसनपुर ग्राम निवासी स्वर्गीय विनो सिंह के पुत्र रविंद्र कुमार,लखीसराय के एक तिलक समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे कि तभी रास्ते में बी एड कॉलेज के समीप अज्ञात अपराधियों के द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर इनका बुलेट मोटरसाइकिल लुट लिया गया था घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल करवाई वाई करते हुए रविंद्र कुमार के फर्द बयान के आधार पर लखीसराय थाना कांड संख्या 119 / 26 दिनांक 23 फरवरी 2026 धारा 310 (2 )बीएस के अंतर्गत दर्ज करते हुए अनुसंधान का भार पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार को सौंप गया जिसके बाद कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लखीसराय के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया जो अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही थी।इसी क्रम में 30 मार्च को जमुई जिले के काकन ग्राम निवासी मूसो महतो उर्फ मुनेश्वर महतो के पुत्र शिवम कुमार को घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा अन्य कांडों में चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था पकड़े गए अभियुक्त शिवम कुमार से पूछताछ में मिली जानकारी तकनीकी विश्लेषण तथा आसूचना संकलन के आधार पर अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु DIU तथा एसटीएफ द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी जिस क्रम में दिनांक 8 अप्रैल को किउल थाना क्षेत्र के लाखोंचक से ओम कुमार की गिरफ्तारी की गई जिसकी निशाना दैही पर जमुई थाना क्षेत्र के नवीनगर से गौरव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया एवं उसकी निशानदेही पर तेतराहट थाना क्षेत्र के सतसंडा ग्राम से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है।उन्होंने यह‌ भी कहा कि लखीसराय पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार से कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.