गर्मी में ठंडक और खुशमिज़ाजी का राज़: सोनी सब कलाकारों ने बताए गर्मियों को आसान और मज़ेदार बनाने के अपने तरीके

मुंबई, अप्रैल 2026: जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, सोनी सब के कलाकार गर्मियों को आसान और मज़ेदार बनाने के अपने तरीके साझा कर रहे हैं। उनके लिए यह मौसम है आराम से जीने का, खुद का ख्याल रखने का और छोटी-छोटी खुशियों को संजोने का। फैमिली-फ्रेंडली कहानियों के लिए मशहूर सोनी सब अपने कलाकारों को एक साथ लेकर आया है यादें से गुलकी जोशी और सृष्टि सिंह, पुष्पा इम्पॉसिबल से मुस्कान बामने और इत्ती सी खुशी से सुम्बुल तौकीर खान और रजत वर्मा। ये सभी अपने पसंदीदा गर्मियों के ज़रूरी चीज़ें और पर्सनल फेवरेट्स साझा करते हैं, जिससे दर्शकों को झलक मिलती है कि वे इस मौसम में खुद को कैसे ठंडा, आरामदायक और खुश रखते हैं।

यादें में डॉक्टर सृष्टि का किरदार निभा रहीं गुलकी जोशी ने साझा किया, “मेरे लिए गर्मियाँ बैलेंस का मौसम है, जिसमें खुद का ध्यान रखना और साथ ही मौसम का मज़ा लेना शामिल है। मैं कभी सनस्क्रीन मिस नहीं करती और हल्की स्किनकेयर अपनाती हूँ, ताकि चेहरा फ्रेश लगे और भारी न लगे। पानी, नारियल पानी और कभी-कभी आइस्ड टी पीना मेरी हाइड्रेशन रूटीन का हिस्सा है। और जब भी समय मिलता है, दही वाले खाने या ताज़े फलों का मज़ा लेती हूँ, ये सच में हल्का और एनर्जेटिक महसूस कराते हैं।”

यादें में डॉक्टर वाणी का किरदार निभा रहीं सृष्टि सिंह ने साझा किया, “मैं अपनी समर रूटीन को बहुत आसान और ब्रीदेबल रखना पसंद करती हूँ। आरामदायक कपड़े, एसपीएफ वाला अच्छा लिप बाम और हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट हमेशा मेरे बैग में रहते हैं। मैं दिनभर पानी और ताज़े जूस पीने का ध्यान रखती हूँ। और सच कहूँ तो, लंबे दिन के बाद घर लौटकर पंखा या एसी ऑन करके हाथ में ठंडी नींबू पानी लेना सबसे अच्छा एहसास होता है।”

पुष्पा इम्पॉसिबल में शनाया मेहता का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने साझा किया, “गर्मियाँ आते ही मुझे आमरस, ठंडी नींबू पानी और परिवार के साथ बिताई गई आरामदायक दोपहरें याद आती हैं। एक चीज़ जिसके बिना मैं रह नहीं सकती, वह है अच्छा सनस्क्रीन, क्योंकि इस मौसम में स्किन का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। शूटिंग के दौरान मैं हमेशा पानी की बोतल साथ रखती हूँ, ताकि हाइड्रेटेड रह सकूँ। और सच कहूँ तो, लंबे दिन के बाद घर आकर ठंडी छाछ पीना सबसे रिफ्रेशिंग एहसास होता है। यह सिंपल है, लेकिन बेहद ताज़गी भरा है।”

इत्ती सी खुशी में अन्विता का किरदार निभा रहीं सुम्बुल तौकीर खान ने साझा किया, “मेरे लिए गर्मियाँ मतलब आराम। ढीले कॉटन कपड़े ज़रूरी हैं, क्योंकि इस मौसम में बहुत फर्क पड़ता है। मैं हमेशा रोज़ वॉटर स्प्रे साथ रखती हूँ, ये लंबे शूटिंग ऑवर्स में तुरंत फ्रेश कर देता है। और आइसक्रीम तो नॉन-नेगोशिएबल है। चाहे सेट पर छोटा-सा ब्रेक हो या घर पर रिलैक्स करना हो, ये छोटी-छोटी खुशियाँ गर्मियों को हल्का और मज़ेदार बना देती हैं।”

इत्ती सी खुशी में विराट का किरदार निभा रहे रजत वर्मा ने साझा किया, “मेरे लिए गर्मियों में ठंडा और एनर्जेटिक रहना सबसे ज़रूरी है। बाहर जाते समय मैं हमेशा सनग्लासेस और कैप पहनता हूँ, इससे गर्मी से काफी राहत मिलती है। नारियल पानी मेरी फेवरेट चीज़ है, क्योंकि यह पूरे दिन हाइड्रेटेड और फ्रेश रखता है। और जब भी समय मिलता है, ठंडे फल जैसे तरबूज़ खाना मुझे बहुत अच्छा लगता है, यह हेल्दी भी है और इस मौसम के लिए परफेक्ट भी।”

देखना न भूलें ‘यादें’, ‘इत्ती सी खुशी’ और ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार सिर्फ सोनी सब पर।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.