लखीसराय एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड व कक्षा का किया निरीक्षण,अनुशासन और प्रशिक्षण गुणवत्ता पर जोर

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय की एसपी प्रेरणा कुमार ने मंगलवार को प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड का सघन एवं विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ग्रहण करते हुए जवानों के अनुशासन, एकरूपता, तालमेल, ड्रिल की शुद्धता तथा शारीरिक दक्षता का बारीकी से मूल्यांकन किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रशिक्षु सिपाहियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं सक्षम पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों की अंतः कक्षा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, उपस्थिति और कार्यकुशलता का विस्तृत जायजा लिया गया। उन्होंने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें जिम्मेदार और दक्ष पुलिसकर्मी बनने की सीख दी।
एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि मजबूत और अनुशासित पुलिस बल के निर्माण के लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर लाइन डीएसपी रतन लाल ठाकुर,साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान भी मौजूद रहे। बताते चले की प्रशिक्षु सिपाहियों को लाइन डीएसपी रतन लाल ठाकुर तथा साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने मार्गदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.