जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 गोदाम का किया स्थलीय निरीक्षण

बुलन्दशहर – जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सदर तहसील परिसर में स्थित ई0वी0एम0 गोदाम का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गोदाम में संरक्षित ईवीएम के रख रखाव के संबंध में जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी वार्ता करते हुए आवश्यक जानकारी हासिल की। वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों के क्रियाशील होने का भी अवलोकन करते हुए रिकार्डिंग संरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विवेक कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर दिव्या मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.