रामपुर के बिलासपुर मे ई-रिक्शा चालक ने 9 साल की मासूम को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की कोशिश
बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिलक मुंडी का रहने वाला ई-रिक्शा चालक बच्ची को बहला फुसलाकर चीज़ दिलाने के बहाने फज़लपुर रोड रेलवे ट्रैक के पास एकांत में ले गया। बच्ची के चीखने पर राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और बजरंग दल को सूचना दी।
दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पीट-पीटकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि वो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी
