सड़क हादसों में पत्रकार समेत दो घायल

सिकंदराबाद – नगर स्थित पुराने जी0टी0 रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में पत्रकार समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला रुई का पेच निवासी पत्रकार मनीष शर्मा अपने परिवार के साथ गाजियाबाद जा रहे थे। उनका पुत्र गैराज से कार निकालने गया था। वे अपनी पत्नी के साथ सड़क पर खड़े थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने पत्रकार मनीष शर्मा को टक्कर मार दी। कार से टक्कर लगने पर वे घायल हो गए। वही दूसरा हादसा पत्थरवाड़ा स्थित कालिया मंदिर के सामने हुआ, जहाँ कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा में सवार मोहल्ला कायस्थवाडा निवासी महिला मीना सैनी घायल हो गई ।अनियंत्रित कार ने दुकानों के सामने खड़े अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर अवस्था में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.