पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर के निर्देश पर महिला बीट पुलिसकर्मी “शक्ति दीदी” ने चलाया जागरूकता अभियान

गांव/कस्बों में जन चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर किया जागरूक

मिर्जापुर से रवि यादव की रिपोर्ट।
शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा एवं जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के विभिन्न फेज के सफल अभियानों के उत्साहवर्धक परिणामों को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के आदेश के क्रम में महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत महिला बीट तथा महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से संचालित किये जाने वाले अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से आउटरीच प्रोग्राम चलाया जा रहा है ।


इसी तहत के आज पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनंदन’ के निर्देश पर जनपद के सभी थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा गांव, कस्बा, कोचिंग संस्थानों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल/जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ “शक्ति दीदी” के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है । जिसके क्रम में महिला पुलिस बीट अधिकारी/कर्मचारी “शक्ति दीदी” द्वारा नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांव/कस्बा में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का सुना जा रहा है । प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर सम्बन्धित अधिकारीगण को अवगत कराते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा रहा है।
महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.