सोनभद्र : प्रचालन में रिकॉर्ड, समाज सेवा में मिसाल, एनटीपीसी रिहंद की दोहरी ताकत

  • रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के शिवालिक अतिथि गृह में परियोजना प्रबंधन द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता आयोजित की गई, जहां मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने आत्मविश्वास के साथ परियोजना की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 28 फरवरी तक रिहंद स्टेशन ने 19.74 बिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर 82.7 प्रतिशत पीएलएफ के साथ सभी एनटीपीसी थर्मल परियोजनाओं में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी और कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं, जो रिहंद की कार्य संस्कृति को विशेष बनाता है।
एनटीपीसी रिहंद ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत पिछले छह वर्षों में GEM कार्यक्रम के माध्यम से 720 बालिकाओं को शिक्षा उपलब्ध कराई है, जिसमें से 50 बालिकाओं को टाउनशिप के डीएवी स्कूल में निःशुल्क पढ़ाई दी जा रही है। साथ ही परियोजना द्वारा वाराणसी जेल के बंदियों द्वारा बनाए गए डेस्क-बेंच आसपास के स्कूलों में वितरित किए गए, जिससे छात्रों को बेहतर सुविधा मिली और कैदियों को रोजगार का अवसर भी मिला। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के करीब 23 गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं तथा शैक्षणिक संस्थानों में स्टेम लैब स्थापित कर छात्रों को विज्ञान और गणित के 80 कार्यशील मॉडल के माध्यम से आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.