सोनभद्र : कक्षा 5 के विद्यार्थियों को दी विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। घोरावल शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेही में कक्षा 5 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विदाई एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सियाराम, गोविंद और शिवदास शास्त्री द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कॉपी एवं स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी छात्रों को उनके अंकपत्र भी वितरित किए गए।

अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कम अंक आने पर निराश होने की बजाय अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवाकर तिवारी, संकूल सौरभ कार्तिकेय, अमित पाण्डेय, सरिता देवी, राशनी सिंह, शीला पाल सहित कई शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.