जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम

नई दिल्ली, मार्च 2026 : भारत की जानी-मानी ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जैकसन ग्रुप ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के साथ साझेदारी कर बेहतर और सतत भविष्य की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। यह पहल ऐसे समय में की गई है, जब देश तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर अग्रसर है।

कंपनी ने पहली बार किसी ब्रांड एंबेसडर को नियुक्त करते हुए अपनी पहचान मजबूत करने और विकास को गति देने पर जोर दिया है। इस साझेदारी के माध्यम से जैकसन ग्रुप इनोवेशन, स्केल और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के जरिए भारत के ऊर्जा परिवर्तन में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम करेगा।

आठ दशकों से अधिक समय से जैकसन ग्रुप ने भरोसे और नवाचार के दम पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। सौरव गांगुली की नेतृत्व क्षमता और नए दृष्टिकोण से प्रेरित होकर कंपनी अब अपनी ब्रांड वैल्यू को और सशक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

इस साझेदारी के तहत सौरव गांगुली कंपनी के प्रमुख ब्रांड कैंपेन और विशेष पहलों का चेहरा होंगे, जिससे स्वच्छ और हरित ऊर्जा के विज़न को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा कि सौरव गांगुली लीडरशिप, मजबूती और उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रतीक हैं, जो कंपनी के मूल्यों से पूरी तरह मेल खाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस साझेदारी से कंपनी के ब्रांड को नई मजबूती मिलेगी और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस को वैश्विक स्तर पर अपनाने में तेजी आएगी।

वहीं सौरव गांगुली ने कहा कि जैकसन ग्रुप का काम डिस्ट्रीब्यूटेड पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन फ्यूल और इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी वैल्यू चेन में फैला हुआ है, जो वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप है। उन्होंने इस पहल को भारत के ऊर्जा बदलाव और स्वच्छ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह साझेदारी कंपनी के व्यापक बिजनेस मॉडल को और मजबूत करेगी, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग से लेकर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, ईपीसी और ओ एंड एम सेवाएं शामिल हैं। कंपनी भविष्य में तकनीक और मानव संसाधन पर भी लगातार निवेश कर सतत विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में अग्रसर है।

आठ दशकों की विरासत के साथ जैकसन ग्रुप आज भी ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और स्वच्छ व हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.