सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सरंक्षक

नगर पालिका बदायूं को स्मार्ट सिटी बनाए जाने व्यापारियों ने किया सदर विधायक का फूलमालाओं से किया जोरदार स्वागत*सदर विधायक के संरक्षक बनने पर पदाधिकारियों ने तलवार और राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट की

बदायूं: 28मार्च को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई बैठक में सर्वसम्मति से सदर विधायक को सरंक्षक के पद से सुशोभित किया गया साथ ही बदायूं नगर पालिका को स्मार्ट सिटी घोषित किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से स्वागत करके सदर विधायक को तलवार एवं राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने की संचालन प्रदेश मंत्री पवन जैन ने किया

सदर विधायक एवं व्यापार मंडल के सरंक्षक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं विधानसभा मेरी मां है उसकी सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है बदायूं विधानसभा को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाना मेरा एकमात्र लक्ष्य है जिसके फलस्वरूप शासन से बदायूं नगरपालिका को स्मार्ट सिटी का दर्जा मंजूर करा लिया है साथ ही करोड़ों की योजना लाकर बदायूं विधान सभा की उन्नति के लिए लगातार प्रयासरत है सदर विधायक ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी हितों के कार्यों की सराहना करते हुए व्यापारी समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा आपके साथ से मेरा मनोबल बढ़ा है व्यापारी हितों के लिए मेरे दरवाजे 24घंटे खुले हुए हैं चूंकि मेरा परिवार भी व्यापारी समाज से है तब मेरा कर्तव्य बनता है कि में व्यापारी समाज के सुख दुख में साथ खड़ा रहूं

जिलाअध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि सदर विधायक को संगठन के सरंक्षक बनने से संगठन में ताकत और जोश का संचार हुआ है अब व्यापारिक समस्याओं का समाधान विधिवत रूप से तत्काल होगा साथ ही व्यापारिक समस्याओं को शासन स्तर से भी समाधान कराया जाएगा साथ ही स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने से व्यापारी समाज को भी सहूलियत मिलेंगी

जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने सदर विधायक का आभार जताते हुए कहा कि बदायूं नगर पालिका के लिए स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और व्यापार करने में सुगमता आएगी

जिलाध्यक्ष उद्योगमंच सर्वेश गुप्ता ने कहा कि सदर विधायक के अथक प्रयासों से स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने से बदायूं में उद्योग भी विकसित होंगे साथ ही व्यापारियों को भी खासा लाभ मिलेगा

नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि सदर विधायक के सरंक्षक बनने के उपरांत व्यापारी की समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से हो सकेगा एवं उनकी मांगों को प्रशासन स्तर पहुंचाई जाएंगे

नगर महामंत्री संजय रस्तोगी ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों की मजबूत आवाज रहा है आज जनपद में हर जगह इकाइयों के माध्यम से व्यापारिक समस्याओं का समाधान किया जाता रहा है

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल,प्रदेश मंत्री पवन जैन, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश लड्डा, जिला युवा चेयरमैन सुजीत गुप्ता ,जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू,जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, संजीव आहूजा, जिला कोषाध्यक्ष अमित वैश्य,जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा, दीपक सक्सेना, दीपक वर्मा, सर्वत हमीद खान, विनय गुप्ता,नरेश शंखधर जिला संगठन मंत्री जावेद खान, क्षितिज वैश्य, नगर चेयरमैन दिनेश गुप्ता थापा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, नगर उपाध्यक्ष सगीर अहमद ,नरेश शर्मा, अनिल साहू ,संजीव साहू ,मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता ,दीपक गुप्ता, युवा जिला मंत्री निखिल गुप्ता,सुरेंद्र नानक,गुड्डू सिसोदिया,यश गुप्ता ,अंश गुप्ता, राकेश रमण गुप्ता , देवेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, कुलदीप वैश्य,अमित गुप्ता, आयुष मैसी, आदि लोग मौजूद रहे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.