मोदीनगर आंगनबाड़ी केंद्र में बड़ा हादसा: गेट गिरने से तीन बच्चे गंभीर घायल, जांच की मांग

मोदीनगर (गाजियाबाद): मोदीनगर क्षेत्र के गांव आबिदपुर मानकी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। केंद्र का लोहे का भारी गेट अचानक गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद तीन मासूम बच्चे उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को गेट के नीचे से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को मेरठ के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हैरानी की बात यह है कि आंगनबाड़ी केंद्र के इस गेट की मरम्मत महज दो महीने पहले ही कराई गई थी। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं कि हाल ही में मरम्मत के बावजूद गेट इतना कमजोर कैसे हो गया कि वह अचानक गिर पड़ा।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि निर्माण और मरम्मत कार्य सही तरीके से किया गया होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.