अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 विदेशी पिस्तौलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरहद पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 विदेशी निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौलें और मैगज़ीन बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एक विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे और पाकिस्तान आधारित तस्करों के साथ मिलकर भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करवा रहे थे। बरामद हथियारों की खेप पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की योजना थी।

इस संबंध में थाना SSOC, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और बीएनएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है और जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.