‘द प्रिंस’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम: बांग्लादेशी दर्शकों के प्यार से अभिभूत हुए दिब्येंदु भट्टाचार्य

मुंबई, मार्च 2026: हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘द प्रिंस’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्य का अफगानी पठान वाला किरदार दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। बांग्लादेशी दर्शकों के लिए खास तौर पर बनाई गई इस फिल्म में भारत और श्रीलंका का भी अहम सहयोग देखने को मिल रहा है।

अपनी दमदार और बारीक अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले दिब्येंदु भट्टाचार्य ने एक बार फिर अपनी प्रभावशाली मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में शाकिब खान मुख्य भूमिका में हैं और यह प्रोजेक्ट बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका की फिल्म इंडस्ट्री के बीच बेहतरीन तालमेल को दर्शाता है।

फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कहा, “द प्रिंस एक बेहद दिलचस्प प्रोजेक्ट है, जो एशियाई संस्कृतियों के गहरे कलात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। फिल्म में मेरा नेगेटिव लुक है और भले ही भूमिका छोटी है, लेकिन मेरा किरदार कहानी में एक खास रहस्य जोड़ता है। इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं और दर्शकों के प्यार के लिए आभारी हूं। बांग्लादेश के सभी फैंस का विशेष धन्यवाद, आपके संदेश पढ़कर मुझे बेहद खुशी मिलती है।”

ईद-उल-फितर के मौके पर रिलीज़ हुई ‘द प्रिंस’ को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में ड्रामा, सस्पेंस और बड़े पैमाने की कहानी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। साथ ही यह बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरी है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिब्येंदु भट्टाचार्य जल्द ही ‘अनदेखी’ सीजन 4, ‘मामला लीगल है’ सीजन 2 और यश राज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे।

By Snigdha Srivastava (स्निग्धा श्रीवास्तव)

Leave A Reply

Your email address will not be published.