मानपुर नगरिया में नवमी मेले की तैयारियां शुरू, दुकानदारों ने सजाईं दुकानें

  • रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज

कासगंज जनपद के मानपुर नगरिया में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। आज नवरात्रि का आठवां दिन रहा, जबकि कल नवमी के अवसर पर दुर्गा माता मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।

नवमी के इस पारंपरिक मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बाहर से आए दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें सजाने में जुट गए हैं। मेले में मिकी माउस झूले, गुब्बारे, महिलाओं के श्रृंगार और प्रसाद की दुकानें विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

हर साल की तरह इस बार भी क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर खरीदारी करते हैं और आनंद उठाते हैं। नवमी से एक दिन पहले ही बाजार पूरी तरह सजने लगा है और दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयारियां पूरी कर रहे हैं।

मंदिर प्रशासन ने भी मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, प्रशासन ने पुलिस से सहयोग की मांग की है ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.