सोनभद्र : पिकअप वाहन समेत भैंसा बरामद, मालिक पर केस दर्ज, चालक फरार

  • रिपोर्ट: रघुराज सिंह

बीजपुर (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और गोवंश तस्करी पर रोक के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिण्डारी डैम के पास कार्रवाई करते हुए एक भैंसा और एक पिकअप वाहन बरामद किया। इस मामले में वाहन चालक अज्ञात बताया गया है, जबकि वाहन स्वामी रोशन खाँ निवासी डुमरहरा, थाना बभनी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना सुबह करीब 04:00 बजे की बताई जा रही है।
कार्रवाई में उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह यादव और कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन से पशु तस्करी किए जाने की आशंका के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मामले की विवेचना उ0नि0 श्रवण कुमार यादव द्वारा की जा रही है, जिसमें आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.