- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव
सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री हुकूम चन्द्र और ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में खण्ड शिक्षाधिकारी अरविंद कुमार पटेल से ब्लॉक कार्यकारिणी की औपचारिक परिचयात्मक मुलाकात की गई। इस दौरान ब्लॉक इकाई की ओर से खण्ड शिक्षाधिकारी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान संगठन की ओर से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का वार्षिक कैलेंडर भी खण्ड शिक्षाधिकारी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक संरक्षक रामनगिना मिश्र (प्रा0 वि0 माईधिया सिकरी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल (कंपोजिट वि0 खरुआव), प्रभा शंकर मिश्र (प्रा0 वि0 लहास), उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय (प्रा0 वि0 कड़ियां), महिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह (प्रा0 मझिगवा), साधना सिंह (मझिगवा मिश्र), प्रियंका पवार (देवरी काठ), पूजा तोमर (प्रा0 वि0 हिनौती), प्रीति सिंह (प्रा0 वि0 महुअरिया), प्रवीण कुमार भारती (देवरी खुर्द), मो कलीम (प्रा0 वि0 जुड़िया) तथा कृष्णानंद मिश्र (प्रा0 वि0 चकौली) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
