मानपुर नगरिया में महिलाओं को दी मिशन शक्ति की जानकारी

  • रिपोर्ट- हरीशचंद्र

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के पांचवा चरण के तहत आज कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र के मानपुर नगरिया में चौकी प्रभारी बलबीर सिंह एवं सोरों कोतवाली से आई महिला कांस्टेबल निर्मला यादव एवं उत्तर प्रदेश पुलिसबल की टीम के द्वारा के द्वारा सशक्त नारी प्रदेश समृद्ध नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति के तहत दुर्गा माता मंदिर पर मानपुर नगरिया में महिलाओं को जानकारी दी गई उन्हें 1930 साइबर हेल्पलाइन 101 अग्निशमन सेवा 112 आपातकालीन पुलिस सेवा 1090 वूमेन पावर लाइन 102 गर्भवती महिलाओं के लिए नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 108 एंबुलेंस सेवा 1098 चाइल्ड लाइन 181 वीमेन हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि सरकार के टोल फ्री नंबरों की सेवाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई और उन्हें बताया गया कि हमें अपनी सुरक्षा को अगर स्वयं करनी चाहिए एवं जैसी स्थिति उसके अनुसार इन टोल फ्री नंबरों से फोन करके सहायता ली जा सकती है और इसमें सरकार का तत्काल कार्रवाई का भरोसा भी रहता है यह सभी टोल फ्री नंबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए जनसामान्य के लिए बनाए गए हैं उनकी जानकारी हर महिला पुरुष को होना जरूरी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.