संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जनपद स्तरीय बैठक, विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश

  • रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज

 माह अप्रैल में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत प्रथम जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नगर विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं। ग्राम पंचायत विभाग को जनपद के सभी गांवों तथा नगर निकायों को एंटीलार्वा स्प्रे, फॉगिंग और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कृषि विभाग को चूहों और अन्य जीवों से फैलने वाले रोगों के प्रति जनमानस में जागरूकता फैलाने को कहा गया, जबकि पशुपालन विभाग को पशुओं से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग को सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लू से बचाव के उपायों के प्रति भी सभी विभागों को मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.