- रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज
कासगंज, मार्च। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोरों पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आँचल चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 642/2025, धारा 137(2) व 87 बीएनएस से संबंधित आरोपी बृजेश पुत्र रामजीलाल निवासी समस, जनपद कासगंज को 19 मार्च 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना सोरों के प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लगातार चल रहे अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
khabre junction
