- संजना भारती \ब्यूरो प्रमुख इंतजार हुसैन
बदायूं। शहर के मोहल्ला खाकरोवान मुस्तफागंज में हजरत लटूरी पीर रहमतुल्लाह अलैहि का सालाना उर्स हर साल की तरह इस वर्ष भी अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
बताया जाता है कि मोहल्ला मुस्तफागंज स्थित मजार शरीफ पर हर वर्ष उर्स का आयोजन किया जाता है। गुरुवार देर शाम मरहूम अफसर खां के घर से मजार शरीफ के लिए आरिफ खां और शारिफ खान तमाम अकीदतमंदों के साथ चादर लेकर रवाना हुए।
इससे पहले नात ख्वां हजरात ने बेहतरीन नात और मनकबत पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। सलातो सलाम के साथ अकीदतमंद चादर लेकर दरगाह पहुंचे, जहां चादरपोशी कर लोगों ने अपने परिवार, कौम और मुल्क की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगी।
देर रात कुल की फातिहा के बाद आरिफ खान और शारिक खां द्वारा लंगर तकसीम किया गया।
इस मौके पर मौलाना मुस्तकीम, साबिर खां, आरिफ खान, शारिफ खां, शम्स मुजाहिदी बदायूंनी, नसीम खां, राशिद खां, नसीम अख्तर, यामीन खां, यासीन खान, मु. हमजा अली खान, हसनैन अली खां, फैसल, अदनान, जुनैद, अब्दुल, आतिफ, मुहम्मद अली सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
khabre junction
