ईद की देखी जा रही धूम, गोड्डीह गांव में आयोजित होगा ईद मिलन समारोह,डीएम मिथिलेश करेंगे शिरकत

रमजान उल मुबारक के पाक मुकद्दस महीने का 30 रोजा रखने के बाद शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी पूरी तैयारी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के द्वारा की जा रही है।

ईद के पावन अवसर पर जिले के किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डीह गांव में हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया जाएगा तथा सामाजिक संस्था खिदमत फाउंडेशन बिहार की ओर से भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

ईद मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र शिरकत करेंगे।वहीं जनता दल यूनाइटेड के लखीसराय जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा, जिला वक्फ बोर्ड तथा उर्दू एक्शन कमिटी के अध्यक्ष सरफराज आलम सहित कई गण्यमान अतिथि शामिल होंगे।ईद मिलन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।

उक्त जानकारी खिदमत फाउंडेशन,बिहार के सचिव तथा गोड्डीह गांव के स्थानीय समाजसेवी फैयाज रहमानी ने दी।फैयाज रहमानी ने बताया कि ईद मिलन समारोह में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.