बदायूँ : सीएम योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को एचपीसीएल का करेंगे उद्घाटन

बदायूँ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को तहसील दातागंज के सैंजनी में एचपीसीएल का उद्घाटन करेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने भाजपा कार्यालय बदायूँ पर जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा जनपद बदायूं में एचपीसीएल का इतना बड़ा प्लांट बनना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। एचपीसीएल का प्लांट किसानों की आय को दोगुना करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया और कहा हर बूथ से कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने जाएंगे।

इस अवसर पर साँसद आंवला धर्मेन्द्र कश्यप, साँसद संघमित्रा मौर्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना, हरिओम पाराशरी, राणा प्रताप सिंह, एमपी सिंह राजपूत समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.