मोदीनगर में महामाया मंदिर के आसपास दुकानों को लेकर विवाद, संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

मोदीनगर। सिद्धपीठ महामाया देवी मंदिर के आसपास दुकानों को लेकर विवाद सामने आया है। 16 मार्च 2026 को सुदर्शन राष्ट्र निर्माण संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील मोदीनगर में धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर के आसपास दुकानों के संचालन को लेकर कुछ मांगें रखी गईं। संगठनों का कहना है कि इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए मेले की व्यवस्था को व्यवस्थित और नियंत्रित किया जाए।

इस मुद्दे को लेकर विश्व सनातन हिंदू वाहिनी, सत्य सनातन युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच, हिंदू समाज पार्टी और बजरंग दल सहित अन्य संगठनों ने भी समर्थन जताया और प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं एसडीएम मोदीनगर ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.