रामपुर में अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई: दो चिकित्सा प्रतिष्ठान सील, विधिक प्रक्रिया शुरू

रामपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से चिकित्सीय कार्य करते पाए जाने पर दो चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की है।

जांच में हिन्द हेल्थ केयर (ज्वाला नगर रोड, एफसीआई गोदाम के पास, अजीतपुर) और फहीम मेडिकल एंड नर्सिंग होम (मदीना मस्जिद, ज्वालानगर) में नियमों के विरुद्ध चिकित्सा सेवाएं संचालित होती पाई गईं।

निरीक्षण के बाद दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई के दौरान टीम में डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. देवेश चौधरी, मौ. आजम और विजय कुमार शामिल रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं देने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.