लखीसराय के डीएम कार्यालय में लगा जनता दरबार, डीएम मिथिलेश मिश्र ने सुनीं लोगों की समस्याएं

लखीसराय(सरफराज आलम) समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन डीएम को सौंपे।

जिलाधिकारी ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया तथा आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इसके अलावा अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी अन्य समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.