बदायूं। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सके।
