अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर।  उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा समकक्ष पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें।

अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.