मानपुर नगरिया के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण, न्योली शुगर फैक्ट्री में जाना चीनी बनने की प्रक्रिया

  • रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज 

Kasganj जनपद के Soron ब्लॉक के Manpur Nagariya स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस शैक्षिक टूर के तहत बच्चों को Niyoli Sugar Factory का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को चीनी मिल के पूरे कारखाने का अंदर से अवलोकन कराया गया। शिक्षकों और मिल कर्मचारियों ने बच्चों को गन्ना पेराई से लेकर चीनी बनने तक की पूरी प्रक्रिया और मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चीनी मिल के अंदर भ्रमण करते समय बच्चे काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने अपने शिक्षकों से गन्ना मिल से जुड़ी कई जानकारियां जिज्ञासा के साथ प्राप्त कीं। वहीं फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी बच्चों को खाने के लिए चीनी भी दी, जिससे बच्चे खुशी से झूमते नजर आए।

इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान शिक्षक सूर्य प्रकाश, प्रधानाध्यापक भानु प्रताप सिंह, राकेश कुमार, रोजी लता, प्रीति गौरी, उत्तम कुमारी और गीता शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.