महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने वीडियो जारी कर हिंदू नेताओं को किया सतर्क रहने का आह्वान

शिवशक्ति धाम डासना से मार्च 2026 को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यति नरसिंहानंद गिरी ने देश के प्रमुख हिंदू नेताओं और समर्थकों को सतर्क रहने की अपील की है।

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि कुछ शक्तियां अपने समर्थकों की नाराजगी से घबराई हुई हैं और हिंदुओं को डराने के लिए साजिशें रच रही हैं।

उन्होंने अपने वीडियो में आरोप लगाया कि देश के प्रमुख हिंदू नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई जा सकती है, ताकि समाज में भय का माहौल पैदा किया जा सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस कथित योजना में उनका नाम भी शामिल हो सकता है।

यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि सरकार को हिंदू नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने हिंदू समाज से सतर्क रहने और किसी भी परिस्थिति में डरने की बजाय एकजुट रहने की अपील की।

हालांकि इन आरोपों को लेकर सरकार या संबंधित एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.