मोदीनगर। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित डॉ. के.एन. मोदी फाउंडेशन द्वारा आयोजित “आशीर्वचनम्” कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक डॉ. मंजू शिवाच की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सांगवान की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणादायी होते हैं और युवाओं को नई दिशा देते हैं।
इस मौके पर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार ही समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हैं।
