क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की कार्रवाई: गौकशी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

गाजियाबाद: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने गौकशी की घटनाओं में शामिल गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, गौकशी से संबंधित सामान तथा घटना में प्रयुक्त एक होंडा सिटी कार बरामद की गई है।

बताया गया कि पुलिस को सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि अन्य तीन को मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.