रामपुर जिला अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर जिला अस्पताल में चोरी की एक घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में एक चोर को अस्पताल परिसर में चोरी करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि चोर ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के कमरा नंबर 18 से दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक एयरबड चोरी कर लिया गया। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला अस्पताल चौकी पर तैनात दरोगा और पुलिसकर्मी इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर अस्पताल में चोरी की घटनाएं कर रहे हैं।

फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.