एक बार फिर मोदी सरकार स्लोगन लिखा : बीएल वर्मा

2024 में प्रचंड बहुमत से फिर मोदी सरकार आ रही है : बीएल वर्मा

बदायूँ : भाजपा के दीवार लेखन अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने उझानी नगर में सक्तिकेन्द्र 3 के बूथ संख्या 329 पर एक बार फिर मोदी सरकार फूल बनाकर स्लोगन लिखा।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा मोदी सरकार के लगभग दस सालों में देश और प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। मोदी की गरीब कल्याण की नीतियों से प्रदेश में गरीबों का जीवन सरल हुआ है। मोदी के नेतृत्व में संचालित गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर भाजपा की सरकार एक बार फिर केंद्र में जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम से प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है, साथ ही उन्होंने दीवार लेखन में फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखा, साथ ही कहा 2024 में प्रचंड बहुमत से फिर मोदी सरकार आ रही है।

इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, गोविंद पाठक, अखिल अग्रवाल, शिव भारद्वाज, विवेक राष्ट्रवादी, प्रशांत वार्ष्णेय, कमल शर्मा, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, अमित शर्मा, सचिन अग्रवाल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.