- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर
रामपुर। थाना कुंडा क्षेत्र स्थित मस्जिद अलाउद्दीन मियां में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाफ़िज़ मोहम्मद फैज़ान जफर ने कुरआन पाक मुकम्मल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और हाफिजों की गुलपोशी कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दोपहर के समय हाफिज़ मोहम्मद फैज़ान जफर ने तिलावत की, जबकि हाफिज़ अब्दुल समद ने समाअत का फर्ज अंजाम दिया। मौलाना मोहम्मद रफी रिजवी तहसीनी ने अपने संबोधन में कुरआन की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुरआन इंसानियत के लिए मार्गदर्शक ग्रंथ है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ हारून खां ने कहा कि पवित्र कुरआन अल्लाह की वह किताब है, जो दुनिया की सबसे महान किताब है। वहीं मुफ्ती इस्लाम हसन रिजवी ने कहा कि दुनिया की कई किताबों में समय के साथ बदलाव हुए हैं, लेकिन कुरआन आज भी अपने मूल स्वरूप में महफूज़ है।
मौलाना नईम खतीबी ने कहा कि कुरआन को जितना अधिक पढ़ा जाए, उतना ही उससे ज्ञान और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत में मौलाना रफी तहसीनी रिजवी की दुआ के साथ महफिल का समापन हुआ।
इस मौके पर मुतवल्ली मोहम्मद जफर खां, नजीब खान, मास्टर जफर खान, सय्यद शुएब मियां, अतहर अली खान, सद्दाम हुसैन फैज़ी, बाकर अली खान, मौलवी महफूज़ अली, मुशर्रफ जमान खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
khabre junction
