रामपुर में एसपी विद्यासागर मिश्रा ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने नगर क्षेत्र के थाना सिविल लाइन इलाके में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ आम नागरिकों से भी संवाद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बाजार में मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सुरक्षा संबंधी सुझाव देते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इस गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना बताया गया। पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में भरोसा बढ़ा है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.