- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर
रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों की बीपीईटी (बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) परीक्षा सहायक पुलिस अधीक्षक, बिजनौर की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर भी उपस्थित रहे और परीक्षा प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए इसे निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बीपीईटी परीक्षा के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण निर्धारित मानकों के अनुसार कराया गया। पूरी प्रक्रिया पुलिस अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान इस प्रकार की परीक्षाओं का उद्देश्य आरक्षियों की शारीरिक क्षमता और कार्यकुशलता का मूल्यांकन करना है, ताकि भविष्य में वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें।
khabre junction
