- रिपोर्ट: शहबाज़ खान
रामपुर ;Rashtriya Saini Maurya Kushwaha Shakya Mali Mahasabha के तत्वावधान में जिला स्तरीय होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्वार रोड खौद स्थित अभिनंदन धारा वेंकट में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता तथा महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि Sunita Singh Saini रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता Satpal Saini ने की। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे संत Swami Parmanand Maharaj और सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष Shyam Singh Saini विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्वामी परमानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव ही नहीं, बल्कि प्रेम, सहयोग और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज को आपसी भाईचारे और आत्मनिर्भरता के रंगों से एक-दूसरे का अभिनंदन करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी ने कहा कि समाज को सभी संप्रदायों और जातियों के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। जब समाज एकता के रंग में रंगता है, तभी वह राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।
मुख्य अतिथि सुनीता सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि कार्यक्रम International Women’s Day के अवसर पर आयोजित हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। सैनी, मौर्य, कुशवाहा और माली समाज की महिलाओं ने हमेशा मेहनत और एकजुटता के साथ समाज को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बेटियों को शिक्षा और आत्मविश्वास देने पर जोर देते हुए कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तभी समाज हर क्षेत्र में प्रगति करेगा।
कार्यक्रम के संयोजक Akhilesh Kumar Saini ने कहा कि होली का पर्व समाज में फैली कुरीतियों को मिटाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ाने का संदेश देता है। वहीं सहसंयोजक Devendra Singh Saini ने कहा कि भारतीय परंपरा में नारी को देवी का रूप माना गया है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
पूर्व प्रधान Umesh Sharan Saini ने समाज में एकता बनाए रखने की अपील की, जबकि Om Prakash Saini ने समाज के लोगों से संगठित होकर अपनी ताकत मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष Hariom Maurya ने भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सतपाल सैनी ने दूर-दराज से आए सैकड़ों लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया और समारोह के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर भूकनलाल सैनी, करण सिंह सैनी, राजपाल सैनी, हरिओम सैनी, बालजीत सैनी, डॉ. अरुण कुमार सैनी, शंकर लाल सैनी, संजना सैनी, डॉ. वीर सिंह सैनी, डॉ. मेघा सैनी, पंकज सैनी, सतीश मौर्य, राजेश मौर्य, अतर सिंह मौर्य, रामजीवन सैनी, महेंद्र सैनी, विजय सैनी, हरकेश सैनी, करनैल सिंह सैनी, डॉ. दीपक सैनी, महेश पाल सैनी, विनोद सैनी, रामपाल सैनी, जगदीश सैनी, मोहित सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
khabre junction
