सोनभद्र में शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

Sonbhadra। अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ स्थित एक शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 12 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद जांच शुरू की गई और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए हाथी पार्क के पास से एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के चोरी की घटना में शामिल होने की बात सामने आई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी से जुड़ी स्वैप मशीन और नगदी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति Anpara थाना क्षेत्र का ही निवासी है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.